कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व की सबसे पुरानी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता आईसीपीसी (इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कांटेस्ट) की रीजनल प्रतियोगिता का आयोजन लगातार आठवीं बार छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 1998 में आईआईटी कानपुर से हुई थी। इस साल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सीएसजेएमयू के अलावा आईआईआईटी कांचीपुरम और अमृता विश्वविद्यालय केरल को सौंपी गई है। उत्तर भारत की 100 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी, जो आईआईटी, एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों की होगी। एक टीम में तीन सदस्य व एक कोच होंगे। डॉ. संदेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता की अवधि पांच घंटे की होती है। जिसमें प्रतिभागियों को 8 से 10 अत्यंत जटिल प्रोग्रामिंग समस्याओं का समाधान कंप्यूटर पर करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.