कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को भारत उच्च शिक्षण संस्था की भारत बौद्धिक परीक्षा हुई। 913 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 80 बहुविकल्पीय और एक वर्णनात्मक प्रश्न थे। परीक्षा प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक चार केंद्रों पर आयोजित की गई। डॉ. अमित कुमार और डॉ. मानस उपाध्याय ने परीक्षा प्रभारी के रूप में निगरानी रकी। डॉ. अंजू दीक्षित, डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. प्रशांत और डॉ. गोपाल ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...