कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 67 छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया। इसमें पांच छात्रों को जेआरएफ मिला है। डीन एकेडमिक प्रो. बृष्टि मित्रा ने बताया कि विवि परिसर के अटल बिहारी वाजपेई स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के 9, फूड टेक्नोलॉजी के एक, शारीरिक शिक्षा के 6, शिक्षा विभाग के 16, यूआईईटी के 3, स्कूल ऑफ आर्ट्स ह्युमिनिटीज के 5, स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के 4, हेल्थसाइंस के एक, स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस के 22 छात्र शामिल हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...