कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते। पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 8वीं ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप 2025-26 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी के बीच श्री शिव छत्रपति स्विमिंग पूल, बालेवाड़ी (पुणे) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेल रहे सीएसजेएमयू के छात्र बिनिश दानिश सिद्दीकी ने 50 मीटर बाई-फिन्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, 4x50 मीटर मिक्स रिले स्पर्धा में रजत पदक जीता। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बधाई दी।

हिं...