कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। सीएसजेएमयू में जनवरी मीटअप 2026 का शनिवार को आयोजन किया गया। आत्मोदय हॉबी क्लब काउंसिल के कोड विद्या क्लब और कानपुर एआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मीट-अप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी, ओपन सोर्स और भविष्य की तकनीकी संभावनाओं पर चर्चा हुई। हर्ष त्रिवेदी, समर्थ मिश्र, जुही द्विवेदी और पियूष शाहू ने विचार साझा किए। वक्ताओं ने एआई, टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स, ओपन सोर्स योगदान और इंडस्ट्री में अवसरों पर अपने अनुभव साझा किए। छात्रों को प्रैक्टिकल लर्निंग, प्रोजेक्ट्स और कम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया गया। टेक्निकल क्विज़ प्रतियोगिता भी अनुनीत गुप्ता, ध्रुव शुक्ला और नितिन सिंह ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अंशु यादव, यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार,...