कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के पादप रोग विज्ञान विभाग में 23 फरवरी से 28 फरवरी तक छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण में किसान, विद्यार्थी और उद्यमी भाग ले सकते हैं और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए एक फोटो, आधारकार्ड और 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...