कानपुर, अक्टूबर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में हर साल की तरह लगने वाला किसान मेला 5 व 6 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। विवि परिसर में लगने वाले मेले में किसानों को स्मार्ट खेती की जानकारी दी जाएगी और कृषि से जुड़ी तकनीक, उत्पाद व संयंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में उत्कृष्ट प्रजाति वाले बीजों की बिक्री भी होगी। यह जानकारी विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दी। दो दिवसीय मेला में किसान उन्नत बीज की खरीदारी कर सकेंगे। कृषि मेले में किसानों को स्मार्ट खेती, ड्रोन तकनीक, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फसलों के उन्नत बीज एवं जैविक खेती, प्राकृतिक खेती जैसे आधुनिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। मेले में वैज्ञानिकों की टीम किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेगी। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.