कानपुर, नवम्बर 28 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्रावास में रहने वाले छात्र और छात्राओं को अब लंच और डिनर के साथ ब्रेकफास्ट भी मिलेगा। विवि के 100 साल के इतिहास में पहली बार ब्रेकफास्ट का नियम लागू किया है। पिछले कई वर्षों से छात्रों की ओर से चल रही मांग को देखते हुए विवि प्रशासन ने इसे लागू किया है। इसके लिए छात्रों को सिर्फ 25 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सीएसए विवि में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास और भोजन के लिए मेस बना है। छात्रों को नियमित रूप से दोपहर और रात का भोजन मिलता है। मगर, सुबह का नाश्ता (ब्रेकफास्ट) देने का विवि में नियम नहीं था। 25 नवंबर को विवि के कुलपति व मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने छात्रावास का निरीक्षण किया था। तब सभी छात्रों ने सुबह के नाश्ते की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.