कानपुर, फरवरी 15 -- सीएसए में दो छात्र गुट में लाठी-डंडे चले, चार घायल - विश्वविद्यालय में पीएचडी और एग्री बिजनेस मैनेजमेंट छात्रों में हुआ विवाद - छात्रों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे, बेल्टों से जमकर पीटा कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार देर रात दो छात्र गुटों में जमकर बवाल हुआ। उनके बीच लाठी-डंडे चले। घटना में तीन से चार छात्रों के सिर फूट गए। साथ ही कई छात्र घायल हो गए। करीब एक घंटे बाद पहुंचे सुरक्षाकर्मियों को देख छात्र अपने-अपने हॉस्टलों में चले गए। कुलपति व मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विवि में शनिवार शाम किसी बात को लेकर पीएचडी छात्र और एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) के छात्र में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते गालीगलौ...