कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। सीएसए और आईटीसी लिमिटेड के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। कुलपति डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन जलवायु स्मार्ट प्रौद्योगिकियों के उचित उपयोग पर केंद्रित है। कहा कि समझौता ज्ञापन के माध्यम से किसानों को ई-बाजार तथा मृदा स्वास्थ्य के अतिरिक्त कृषि की नवीनतम तकनीकों के बारे में भी बताया जाएगा। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। निदेशक शोध डॉ. पीके सिंह और आईटीसी लिमिटेड के रीजनल हेड नार्थ ईस्ट कुमार प्रणेश भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.