चाईबासा, दिसम्बर 11 -- गुवा । मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन द्वारा बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को बहदा गांव में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विरोध को तेज करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 दिसंबर 2025 तक बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं किया जाता, तो 22 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे से कुमड़ी गांव में लगाए गए पंप सेट और पार्डी पंप हाउस की पानी सप्लाई को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू ने बताया कि वर्ष 2023 में ही ग्रामीणों ने उपायुक्त चाईबासा को लिखित आवेदन देकर गांव को सीएसआर सूची में जोड़ने की मांग की थी। इसके बाद उपायुक्त ने सेल प्रबंधन को पत्र भेजकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.