लखनऊ, जनवरी 28 -- नोट : जौनपुर के ध्यानार्थ - संस्था के सचिव ने गोमतीनगर थाने में पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा - अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को झांसे देकर ले ली थी चेकबुक, यूजर आईडी और पासवर्ड लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सीएसआर फंड से करोड़ों रुपये दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने दिशा मानव कल्याण एवं उत्थान समिति के बैंक खातों से 1.31 करोड़ रुपये उड़ा दिए। संस्था के सचिव ब्रजेश तिवारी ने गोमतीनगर थाने में पांच जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जालसाजों ने झांसे में लेकर उनसे चेकबुक, यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिए। इसके बाद खाते खाली कर दिए। थाने में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ब्रजेश तिवारी गोमतीनगर विशालखंड के रहने वाले हैं। वह संस्था के सचिव और प्रमेंद्र कुमार उपाध्यक्ष हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.