रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि सीएसआर (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) यानी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी एक ऐसी व्यवस्था है, जिसे व्यापारिक और औद्योगिक कंपनियों द्वारा स्वनियमन के रूप में अपनाया गया है। इसके तहत कंपनियां ऐसे व्यापार मॉडल के अनुसार कार्य करती हैं जो कानून, नैतिक मानकों एवं राष्ट्रीय नीतियों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत कंपनियों को समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य है। इनमें भूख, गरीबी और कुपोषण को समाप्त करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, पर्यावरण संरक्षण, खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय विरासत का संरक्षण, प...