चाईबासा, दिसम्बर 27 -- गुवा।गुवा सेल प्रबंधन द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में गुवा सेल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में आयोजित एक समारोह के दौरान पांच गांवों के बीपीएल कार्डधारी 50 बच्चों के बीच नि:शुल्क स्कूल बैग, पठन-पाठन सामग्री एवं स्कूल की किताबों का वितरण किया गया। बताया गया कि सीएसआर कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को पूर्व में ही स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर और ब्लेज़र आदि भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (खान) चंद्रभूषण कुमार ने किया। कार्यक्रम में सिविल विभाग के महाप्रबंधक संजय बनर्जी, मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, खान विभाग के महाप्रबंधक एस.पी. दास, मानव संसाधन वि...