जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को जमशेदपुर में सीएसआईआर नेट परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में अर्थ साइंस की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा तीन भागों में विभाजित थी। पहले भाग में कुल 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे, जिनमें से 15 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य था। दूसरे और तीसरे भाग में क्रमशः 50 और 80 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। सीएसआईआर नेट अर्त साइंस की पहली शिफ्ट परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम दर्जे का रहा। मानगो (एनएच-33) में स्थित डिजिटल सेंटेर बनाए गए परीक्षा केंद्र में नेट की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक चली, जबकि दूसरा शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट में जीव विज्ञान और अर्थ साइंस की परीक्षा हुई। दूसरे शिफ्ट में गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

हिंद...