लखनऊ, मई 15 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई 1998 को भारत में पोखरण परमाणु परीक्षण की सफलता की याद में मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में सीएसआईआर-एनबीआरआई ने गुरुवार को ओपन डे मनाया। जहां स्कूली छात्र-छात्राओं और आम जनता के लिए प्रयोगशालाएं, वनस्पति उद्यान, प्रदर्शनी और अन्य सुविधाएं खुली रहीं। लखनऊ एवं आस-पास के जिलों के 15 विद्यालयों व महाविद्यालयों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं, वनस्पति उद्यान, हर्बेरियम, दूरस्थ अनुसंधान केन्द्र, बंथरा के प्लांट हाउस का भ्रमण किया। संस्थान के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...