प्रयागराज, जनवरी 1 -- 1995 बैच के पीईएस अधिकारी सीएल चौरसिया ने नए साल के पहले दिन गुरुवार को पत्राचार शिक्षा संस्थान के प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले पत्राचार का प्रभार अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी के पास था। वहीं, सीएल चौरसिया शिक्षा निदेशालय में तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। वह पत्राचार शिक्षा संस्थान के माध्यम से अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले सीएल चौरसिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव, कई जिलों में डीआईओएस, डायट प्राचार्य आदि पदों पर रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...