चम्पावत, फरवरी 14 -- लोहाघाट। नगर लोहाघाट में होने वाले रंग महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी सिरकत कर सकते हैं। सीएम ने देहरादून गए शिष्टमंडल से इसके लिए हामी भर दी है। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का जीओ जारी होने के उपलक्ष में लोग सीएम का नगर में नागरिक अभिनंदन करेंगे। देहरादून गए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने शनिवार को बताया कि उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को होली रंग महोत्सव के दौरान 27 फरवरी को लोहाघाट आने का न्योता दिया है। जिस सीएम ने इसके लिए हामी भर दी है। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि नगर लोहाघाट में वर्षों की सरयू लिफ्ट योजना मांग पर सीएम ने जीओ जारी कर दिया है और निर्माण के लिए प्रथम किस्त भी जारी हो गई है। इसी को देखते हुए सीएम धामी का लोहाघाट में नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया है। शिष्टमंडल में उनके साथ जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.