भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 19 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर आ सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के लिए सभा स्थल के रूप में जगदीशपुर प्रखंड स्थित बैजानी का चयन किया जा रहा है। वर्तमान हवाई अड्डा मैदान से बैजानी की दूरी महज 8 किलोमीटर है। शहर से सटे होने के चलते यहां यात्रा का पड़ाव रखा गया है। ताकि आमजनों को यहां आने में सहूलियत हो। मंगलवार को डीएम एवं एसएसपी ने चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...