हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ निस्तारण किया जाए। विभागों में अधिक मामले लंबित होने पर नाराजगी भी व्यक्त की। डीएम रयाल ने जिलेभर में विभिन्न विभागों में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की स्थिति, उनके समयबद्ध निस्तारण व लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इन मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...