देहरादून, फरवरी 2 -- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तैराकों ने देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री स्वीमिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्कूल ने चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। सोमवार को उन्हें स्कूल में सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 600 तैराकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एसबीपीएस की महिला तैराकों का दबदबा देखने को मिला।कक्षा 9 की इरा रावत ने 50 मीटर अंडर-14 वर्ग में फ्री स्टाइल और बैक स्ट्रोक स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 11 की मनस्वी पंवार ने 50 मीटर अंडर-19 वर्ग में फ्री स्टाइल और बैक स्ट्रोक में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।कक्षा 7 की आरना चौहान ने 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.