रांची, जनवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूत करने के लिए झारखंड के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बुधवार से प्री बोर्ड टू की परीक्षाएं शुरू हुई। प्री बोर्ड टू की परीक्षा में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के 13,660 स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं। कक्षा 10वीं में 6,551 और कक्षा 12वीं में 7,109 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रही है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से परीक्षा संचालन के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। विद्यालयों को प्रश्न पत्रों की प्रति सीबीएसई शिक्षा ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा कदाचार मुक्त और सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो, यह शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा रहा है। समेकित परीक्षाफल के आधार पर होगी छात्रों की ग्रेडिंग प्री टेस्ट टू के बाद जिला शिक...