जमशेदपुर, जनवरी 31 -- झारखंड सरकार की योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस में कुल 400 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें कक्षा 6, 7 और 8 के लिए 40-40 सीटें, कक्षा 9 के लिए 120 सीटें तथा कक्षा 11 विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए कुल 160 सीटें निर्धारित की गई हैं। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका उच्च विद्यालय साकची, जमशेदपुर में कुल 205 रिक्तियां हैं। यहां कक्षा 6 के लिए 80, कक्षा 7 के लिए 1, कक्षा 8 के लिए 1 और कक्षा 9 के लिए 3 सी...