रांची, जनवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने 'सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' (उत्कृष्ट विद्यालय) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने प्रवेश स्तर की कक्षाओं-बाल वाटिका और कक्षा एक में नामांकन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां नामांकन के लिए सभी जिलों द्वारा 22 जनवरी 2026 तक विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तय की गई है। अभिभावक संबंधित विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय या संबंधित स्कूल से आवेदन प्रपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.