जमशेदपुर, फरवरी 20 -- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आने वाले दिनों में सरकारी शिक्षा की श्रेष्ठता की बानगी पेश करेगा। इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तो दी ही जाएगी, साथ ही इनमें विद्यार्थियों को मेडिकल-इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए भी तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब जमशेदपुर सहित राज्य भर के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग (जेईई ) और मेडिकल (नीट) की प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेष और निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की राह से आर्थिक बाधाओं को हटाना है, जो कोचिंग की भारी-भरकम फीस वहन नहीं कर सकते। जमशेदपुर के उत्कृष्ट विद्यालयों में इसके लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, ताकि स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.