सिमडेगा, मार्च 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में गरीब परिवार के बच्चों के लिए सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस वरदान साबित हो रहा है। स्कूल निजी स्कूलों पर भरी पड़ने लगा है। सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में सोमवार को नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में जिले के तीनों उत्कृष्ट स्कूल में कुल 244 रिक्त सीटों के लिए 529 बच्चें शामिल हुए। जिसमें कई बच्चे निजी स्कूलों से भी थे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार ने जब स्कूलों को उत्कृष्ट किया तो लोगों का निजी स्कूलों का मोह भंग होने लगा है, और लोगों का झुकाव एक बार फिर सरकारी स्कूलों की तरफ हो रहा है। विदित है कि गरीब परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों की तरह सीबीएसई पैटर्न पर उत्कृष्ट शिक्षा नि:शुल्क प्रदान करने के उद्वेश्य से सरकार के द्वारा दो वर्ष पूर्व सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.