भागलपुर, जनवरी 12 -- सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए प्रो. ललित नारायण मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंझली गांव में बबूरिया रिंग बांध के पुनर्निर्माण की मांग की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री को इस संबंध में निर्देश दिए हैं तथा मंत्री ने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया है। इससे सैकड़ों एकड़ जमीन को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि मंझली एक अति पिछड़ा बाहुल्य गांव है, जो हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। बबूरिया रिंग बांध का पुनर्निर्माण होने से गांव की आबादी तथा हजारों एकड़ फसल को प्रतिवर्ष होने वाली बर्बादी से बचाव होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...