भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता।भाजपा के भदोही सांसद डा. विनोद कुमार बिंद ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से राजधानी में मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही विकास कार्यों को कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि पक्का पुल, मार्गों के निर्माण, बिजली आपूर्ति, बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का काम नौ सालों में प्रदेश सरकार ने किया है। जाम की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज, ग्रामीण अंचलों की सड़कों के कायाकल्प, शुद्ध पेयजल को लेकर और बेहतर काम कराने की मांग किया। इस मौके पर डा. राकेश दुबे, अजय पटेल, संतोष बिंद, आदित्य मौर्य रहे। बीडीएच 04: सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते सांसद डा. विनोद कुमार बिंद।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...