रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर। खटीमा में रविवार को शासकीय अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अपने शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन में वृद्धि संबंधी अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ऐसे में राज्य के शासकीय अधिवक्ताओं को भी समान लाभ दिया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन दिखाते हुए राज्य में भी वेतन संशोधन लागू करने का अनुरोध किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अनिल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मोहन सिंह चौहान समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...