सिमडेगा, फरवरी 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा एवं विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मौके पर विधायकों ने पेसा कानून को राज्य में प्रभावी रूप से लागू किए जाने पर सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायकों ने सीएम से जिले में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार व्यवस्था के अभाव में किसान लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिले में उन्नत कृषि योजनाएं, सिंचाई परियोजनाएं, कृषि प्रशिक्षण केंद्र और किसान की हित में योजनाओं को और मजबूत किया जाए। मौके पर विधायकों ने जिले में होने वाले लघु वनोपज की सरकारी दर पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वनोत्पाद की सरकारी दर पर खरीदारी की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू ...