गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर। आईएमए के पूर्व महासचिव डॉ. अमित मिश्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। दोनों चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को आंग्ल नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा ने उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुने जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही वाराणसी में आगामी जुलाई में होने वाली आर्थोएज कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अमित को बधाई दी। इस बीच सरकारी व निजी डॉक्टरों से सम्बंधित कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...