गाजीपुर, सितम्बर 27 -- गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने जनपद की समसामयिक स्थिति को लेकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जनपद के अनेक क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नाली के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...