गिरडीह, मार्च 5 -- गिरिडीह। झारखंड उच्च न्यायालय एवं अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के बाद भी गिरिडीह, गांडेय, तिसरी सहित जिले के अन्य कुछ अंचल अधिकारी रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं दे रहे हैं। इस मांग और दूसरे सवालों का जवाब मुख्यमंत्री से मांगने के लिए मंगलवार को किसान जनता पार्टी के कई सदस्य कॉलेज मोड़ स्थित कार्यालय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल झंडा मैदान के लिए प्रस्थान कर रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन के लोगों ने उन सबको रोक लिया। पदाधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की मांग पूरा करने के लिए बुधवार को संबंधित अधिकारी से वार्ता करायी जाएगी। इसके बाद किसान जनता पार्टी ने प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर मुख्यमंत्री का घेराव करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इसके बाद किजपा ने गिरिडीह अंचल कार्यालय में बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.