गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन सोसाइटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मांग की है कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव 10 अप्रैल को 'अहिंसा दिवस घोषित कर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। संगठन ने ज्ञापन में कहा कि इस दिन मांस-मछली व मदिरा की दुकानें तथा बूचड़खाने बंद रहें ताकि महावीर स्वामी के 'अहिंसा परमो धर्मः के संदेश को सम्मान मिले। समाज द्वारा प्रातः 8 बजे शोभा यात्रा और सांयकाल सामूहिक आरती का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष पुष्पदन्त जैन ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार से उचित निर्णय की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.