हरदोई, सितम्बर 16 -- हरदोई। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक कुमार रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें पत्रक सौंपा और क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों पर ध्यान आकर्षित कराया। सांसद ने पासी समाज के गौरव एका आंदोलन के नायक मदारी पासी का चित्र मुख्यमंत्री को भेंट कर समाज की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की मांग की। सांसद ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री से समाज की ऐतिहासिक धरोहरों, लखनऊ का महाराजा बिजली पासी किला, उन्नाव का महाराजा सातन पासी किला, सीतापुर का महाराजा छीतन पासी किला, बहराइच का महाराजा सुहेलदेव पासी किला और लखन पासी सहित अन्य किलों का दस्तावेज़ीकरण, सर्वेक्षण, संरक्षण और पुनर्निर्माण कराया जाए तथा इन्हें सांस्कृतिक पर्यटन से जोड़ा जाए। सांसद ने मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के कुल्ली चौराहा पर पूर्व मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.