मधुबनी, अगस्त 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, पटना द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र में वार्ड संख्या-09, ग्राम बथनाहा, धुनिया टोल स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण को लेकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है। बोर्ड को यह अनुरोध डॉ. मो. महताब आलम, अधिवक्ता एवं जिला औकाफ कमिटी सदस्य के माध्यम से प्राप्त हुआ है। बोर्ड ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए ताकि जल्द समाधान हो सके। साथ ही, यह मामला बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नोडल पदाधिकारी को भी भेजा गया है ताकि विभागीय स्तर पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। इसी बीच, डा. मो. महताब आलम ने सीएम को भी एक पत्र भेजते हुए पसमांदा मुस्लिम बहुल इलाकों के समुचित विकास की आवश्यकता पर बल दिया है। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.