अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- स्याल्दे। चन्थरखाणी ग्राम पंचायत के लम्बाडी गांव में आज भी नेटवर्क की सुविधा नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज गांव में टावर लगाने की मांग की है। प्रधान सुनीता रावत ने कहा कि नेटवर्क नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित रहती है। सरकार की योजनाओं की जानकारी भी नहीं मिल पाती। यहां गोपाल सिंह, पदम सिंह, चन्दन सिंह, भुवन सिंह, दिनेश सिंह, आनन्द सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...