कौशाम्बी, फरवरी 17 -- सीएम योगी के आदेश पर भाजपा को पूर्व विधायक संजय गुप समेत सात लोगों के खिलाफ कोखराज थाना में केस दर्ज हुआ था। तीन माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता तीसरी बार सीएम योगी से मिली। इसको लेकर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने प्रेस वार्ता करके कहा कि उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। मकान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पीड़िता अपने परिजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करा रही है। 17 नवंबर वर्ष 2025 को भरवारी की राजदुलारी ने सीएम योगी से जनता दरबार में गुहार लगाई थी। आरोप लगाया था कि चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता व सपा के पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी व उनकी पत्नी समेत सात लोगों ने मिलकर उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद वह से प्रयागराज के नैनी में परिवार समेत रह रही है। मकान खाली कराया जाए। सीएम के निर्देश पर...