पटना, दिसम्बर 8 -- एआईएमआईएम के तीन विधायक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। विधायकों द्वारा बताया गया कि वे अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर सीएम के पास गए थे। हालांकि, उधर इस मुलाकात के बाद सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। राज्य में नयी सरकार बनने के बाद एआईएमआईएम विधायकों की सीएम से यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात करने वालों में पार्टी विधायक दल के नेता अख्तरूल ईमान, जोकीहाट के विधायक मुर्शीद आलम और कोचाधामन के विधायक सरवर अली शामिल थे। मुलाकात के बाद अख्तरूल ईमान ने बताया कि उनके क्षेत्र में कोचाधामन और बहादुरगंज के बीच सेना का बेस बनाया जा रहा है। इसके लिए 250 एकड़ जमीन ली जा रही है। यह घनी आबादी वाला इलाका है और इस क्षेत्र में कई धार्मिक स्थल भी हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। हम इसी सिलसिले में मुख्यमंत...