अंबेडकर नगर, फरवरी 4 -- दुलहूपुर। भियांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मरहरा के राजस्व अभिलेखों में दर्ज होलिका दहन स्थल, चक मार्ग तथा नाला पर अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलन्दियों पर हैं। सीएम को भेजे शिकायती पत्र में मो. नौशाद मलिक, छोटू निषाद व संदीप पांडेय ने सार्वजनिक संपत्ति पर हुए कब्जे को हटाने की मांग की है। तहसीलदार जलालपुर गरिमा भार्गव ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...