लखनऊ, जनवरी 3 -- दुबग्गा के आम्रपाली योजना में शुक्रवार रात सीएम सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी के बंद मकान से चोर साढ़े तीन लाख की नकदी समेत 16 लाख की ज्वैलरी सहित 20 लाख का माल चोरी कर ले गए। ड्यूटी से वापस घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। उन्नाव के औरास निवासी धर्मेंद्र कुमार पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी हैं और वह इस दौरान मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हैं। धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक दुबग्गा के आम्रपाली योजना में किराए के मकान में पिछले एक साल से पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। 31 दिसंबर को पत्नी के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने वह माल थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गए थे। परिवार ससुराल में ही रुक गया था। शुक्रवार की शाम को मकान में ताला डालकर ड्यूटी चले गए तभी चोर छत के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़...