दरभंगा, जनवरी 11 -- दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वृहत संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद का चिंतन : मानव निर्माण से राष्ट्र निर्माण की वैचारिक यात्रा विषय पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में लनामिवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता उपस्थित रहेंगे। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह ने बताया कि विवि के कई पदाधिकारी इस संगोष्ठी में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...