दरभंगा, दिसम्बर 19 -- दरभंगा,। सीएम साइंस कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि दिखाई। लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेधा सूची में सीधी नियुक्ति के लिए कुल 100 प्रतिभागियों का चयन किया गया। कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित प्रतिभागियों की इंडसइंड बैंक में कस्टमर रिटेंशन ऑफिसर के पद पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल भारत फाइनेंसियल इनकल्शन लिमिटेड के एचआर विभाग से जुड़े शकील आलम, मनीष कुमार एवं प्रिंस कुमार ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए आगे भी बेहतर अवसर लाने का भरोसा दिलाया। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शाकिर अहमद ने बताया कि इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक स्नातक एवं स...