आगरा, दिसम्बर 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में होंगे। वे कमिश्नरी सभागार में एसआईआर की समीक्षा करेंगे। सीएम के आगमन के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम ने खेरिया एयरपोर्ट से लेकर कमिश्नर कार्यालय तक के रूट पर सफाई, सड़क व्यवस्था के सुधार को दिन भर मशक्कत की। नगर निगम के अधिकारियों ने सीएम रूट पर सफाई कराई। साथ ही वहां लगे वर्टिकल गार्डनों को दुरुस्त कराया गया। इसके साथ ही सड़क के गड्ढों को भरने के पैच वर्क कराया गया है। मार्ग प्रकाश को भी लेकर भी नगर निगम के प्रकाश विभाग के कर्मचारी लगे रहे। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे कामकाज का निरीक्षण किया। नगर आयु्क्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि...