आगरा, मई 20 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नई पुलिस लाइन में 724 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार व अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के भी आने की जानकारी मिली है। सोमवार की देरशाम तक जिला प्रशासन नई पुलिस लाइन में स्थित सभा स्थल, मंच व पंडाल के निर्माण काम पूरा कर लिया गया। डीएम मेधा रूपम व एसपी अंकिता शर्मा मुख्यमंत्री की तैयारियों को परखती रहीं। मुख्यमंत्री नवनिर्मित पुलिस लाइन में गंगा गेस्ट हाउस, बैरक, ऑडीटोरियम, क्वाटर गार्ड, जिम व मल्टीपर्पज हॉल व नई पुलिस लाइन का उद्घाटन करेंगे। जनसभा स्थल के मंच से ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र भी वितरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.