गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद के 1610 किसानों को 30.99 करोड़ रुपये की सौगात दी। विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता राशि वितरण का सजीव प्रसारण लाभार्थी किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने देखा। जिले में कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 534 लाभार्थियों को 25.41 करोड़ की सहायता राशि का वितरण शुरू हुआ। वहीं, आपदा प्रबंधन योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 1051 लाभार्थियों को 5,48,58,403 रुपये की राहत धनराशि का वितरण शुरू हुआ। इनमें जनहानि के 115 , पशुहानि के 96, मकान क्षति के 163, बर्तन-कपड़ा राशन के 44, कृषि निवेश (नदी कटान) के 630 और घायल होने वाले तीन लाभार्थी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.