गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीन कब्जा करने वाले भू-माफिया को जेल में डालें। इनसे कोई नरमी न बरतें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए शिकायतियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान भूमि पर कब्जे संबंधी मामलों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के ...