गोरखपुर, जनवरी 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सुबह अफसरों के साथ मंदिर परिसर में सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से कोई दिक्कत न होने पाए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं से संवाद कर बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद भी दिया। सीएम ने श्रद्धालुओं के लिए आने और उनके ठहरने के लिए किए गए इंतजाम की विस्तार से जानकारी ली। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.