गोरखपुर, जनवरी 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले में तमाम व्यस्तताओं के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम दिख ही गया। खिचड़ी मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बच्चों से मुलाकात की और हमेशा की तरह टाफी-चॉकलेट भी दिया। लेकिन एक मासूम से 14 सेकेंड का मासूमियत भरा संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा योगी से चिप्स मांगता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि योगी की कुर्सी से सटकर एक मासूम खड़ा है। योगी बच्चे से पूछते हैं, और क्या चाहिए, बताओ? बच्चा योगी के कान में फुसफुसाते हुए कहता है... चिप्स। योगी कहते हैं... चिप्स। इसके बाद योगी और वहां मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। इसके बाद योगी ने बच्चे को चिप्स मंगा कर दी। इस दौरान बच्चा टकटकी लगाए सभी की तरफ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.