नई दिल्ली, अगस्त 5 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ में जनसभा संबोधित करते हुए 1194 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में सांसद, विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक की। विकास कार्येां के नए प्रस्तावों पर चर्चा की। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम योगी ने पार्क में पौधरोपण भी किया। सीएम योगी मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे आईटीआई परिसर में बनाए गए हैलीपेड पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग के जरिए कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज के सांसद, विधायक व विधान परिषद सदस्यों के साथ विकास कार्यों की बैठक की। मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग के कार्यों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.